फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat and gunny bags were being diverted to a roadside eatery instead of reaching the warehouse.

Sonipat News: गोदाम से पहले ढाबे पर पहुंच रहा था गेहूं व बारदाना

Wed, 29 Apr 2026 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Wheat and gunny bags were being diverted to a roadside eatery instead of reaching the warehouse.
सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर स्थित ढाबे पर गेहूं व बारदाना बरामद होने पर पुलिस से कार्रव
खरखौदा। अनाज मंडी से गोदाम भेजे जा रहे गेहूं में हेराफेरी का मामला सामने आया है। आढ़तियों की सतर्कता से इस चोरी से पर्दा उठा है। रोहतक मार्ग स्थित गोदामों के पास एक ढाबे पर सरकारी बारदाने के साथ ही भारी मात्रा में गेहूं, तराजू व कार बरामद होने पर सिसाना के अमित को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया गया कि गेहूं का सीजन जोरों पर है और खरखौदा की अनाज मंडी से गेहूं को खरीदकर खरीद एजेंसी रोहतक मार्ग पर स्थित अपने गोदामों में भिजवा रहे हैं। लंबे समय से आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

आढ़ती गेहूं की गाड़ियों को लोड कराकर अपने गोदाम में बने धर्मकांटे पर वजन कराते तो वजन कम आ रहा था। ऐसे में बार-बार जब यही शिकायत आने लगी तो आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टर को इसकी शिकायत की लेकिन उनकी तरफ से उल्टा आढ़तियों को ही धमका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके श्रमिकों पर ही कम बोरी लोड करने की बात कहते हुए भविष्य में गाड़ियां उपलब्ध न कराने की धमकी दी। इस पर परेशान आढ़तियों ने खुद ही अपने स्तर पर ट्रकों की निगरानी शुरू कर दी और मंगलवार को गेहूं चोरी का पर्दाफाश कर दिया।
मंडी प्रधान नरेश दहिया की अगुवाई में आढ़ती रोहतक मार्ग पर स्थित गोदाम के पास एक ढाबे पर पहुंचे तो वहां पर दो ट्राॅली गेहूं से भरी खड़ी थी। वहां पर और जांच की गई तो मौके से ही सरकारी बारदाना भी बरामद हुआ। इसके साथ ही ढाबे पर एक तराजू व कार भी बरामद हुई। आढ़तियों का आरोप है कि इसी कार से गेहूं चोरी को अंजाम दिया जा रहा था।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवेश ने ढाबा पर मौजूद सिसाना निवासी अमित से इस मामले में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसे पुलिस के हवाले करते हुए निरीक्षक की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

प्रधान नरेश दहिया का कहना है कि गोदाम पर कम गेहूं मिलने पर आढ़तियों को ही बेईमान ठहराया जा रहा था। कई बार ट्रांसपोर्टर को भी शिकायत की गई लेकिन उसने अपने ड्राइवरों को गलत मानने से इंकार करते हुए उन्हें भी भविष्य में गाड़ी उपलब्ध न कराने की धमकियां दी। अब परेशान होकर उन्होंने अपने स्तर पर इस गोलमाल को पकड़ा है। उनकी पुलिस से मांग है कि इसके पीछे जो भी लोग संलिप्त हैं उन सब पर कार्रवाई हो।

सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर स्थित ढाबे पर गेहूं व बारदाना बरामद होने पर पुलिस से कार्रव

सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर स्थित ढाबे पर गेहूं व बारदाना बरामद होने पर पुलिस से कार्रव

सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर स्थित ढाबे पर गेहूं व बारदाना बरामद होने पर पुलिस से कार्रव

सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर स्थित ढाबे पर गेहूं व बारदाना बरामद होने पर पुलिस से कार्रव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed