फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   What will you eat now will wear, and fire burned everything, sonipat news

अब क्या खाएंगे-क्या पहनेंगे, आग में सब कुछ जल गया

Sun, 18 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Sun, 18 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
What will you eat now will wear, and fire burned everything, sonipat news
रोहतक से मंगवाई गइ छोटी गाड़ी से आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Bureau
अब क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे। हमारा सब कुछ तो आग में जलकर राख हो गया है। यह बात उस पीड़ित परिवार के सदस्य बिलखते हुए कही जिनका शनिवार को घर में आग लगने से सब कुछ जलकर राख हो गया। खाने-पीने का सामान, ज्वैलरी, कपड़े व नकदी के अलावा घर में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। मामला मेन बाजार में जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास का है। जहां एक मकान में लगी आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने घर से बाहर भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

पीड़ित मकान मालिक कृष्ण गोपाल ने बताया कि वह पुस्तकों की बाइडिंग करने का काम करता है। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। उसकी पत्नी रसोई में पराठे बना रहीं थी। मकान में अधिक धुआं हो गया। कृष्ण की पत्नी को लगा की पराठों के कारण घर में धुआं फैला है। कुछ ही देर बाद घर में से आग की लपटें निकलने लगीं। इसके बाद परिजन दौड़ कर घर से बाहर निकले। कृष्ण के छोटे भाई राजू का परिवार पहली मंजिल पर रहता है। राजू के बच्चों को भी बड़ी मुश्किल से लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गली संकरी होने से नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड तो समय पर मिल गई, लेकिन मकान तक नहीं पहुंच सकी। इसी बीच नगर निगम रोहतक से फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी बुलाई गई। जब तक गाड़ी आई, घर का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। शहर में दुकानों के बाहर रखा सामान भी फायर ब्रिगेड के रास्ते में रुकावट बना। बड़ी मुश्किल से लोगों ने दुकानों के बाहर रखा अपना सामान हटाया, तब जाकर मिनी फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी गाड़ी की मांग
शहर में हुई आगजनी की घटना के बाद जब दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाई तथा रोहतक से छोटी गाड़ी मंगवानी पड़ी तो शहर के लोगों ने नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी व पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा के समक्ष गोहाना के लिए छोटी दमकल गाड़ी मुहैया कराने की मांग की। शहर के लोगों ने कहा कि इस प्रकार की घटना कभी भी हो सकती है। जिस प्रकार शहर में गली काफी संकरी हैं तथा दुकानदार भी अपनी दुकानों से ज्यादा सामान बाहर सड़क पर रखते हैं। उससे दिक्कत होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed