फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Western bypass will be built to connect Rohtak Road to Jind Road in Gohana, process started

Sonipat News: गोहाना में रोहतक रोड से जींद रोड को जोड़ने के लिए बनेगा पश्चिमी बाईपास, प्रकिया शुरू

Wed, 05 Mar 2025 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Western bypass will be built to connect Rohtak Road to Jind Road in Gohana, process started
फोटो 27- सोनीपत के गोहाना स्थित अपने कार्यालय में राजस्व, लोक निर्माण व पंचायत विभाग के अधिकारि
गोहाना। शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए रोहतक रोड से जींद रोड को पश्चिमी बाईपास के माध्यम से जोड़ने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पश्चिमी बाईपास निर्माण के लिए निर्धारित किए गए मार्ग में आने वाले माहरा, ठसका, आहुलाना, हसनगढ़-गोहाना व खंदराई के किसानों को जागरूक करने व ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन स्वेच्छा से अधिग्रहण के लिए प्रशासनिक अधिकारी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान गोहाना वासियों व सामाजिक संगठनाें की मांग को पूरा करवाते हुए सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों को बाईपास निर्माण के मामले में प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। मंगलवार को गोहाना एसडीएम आईएएस अंजली श्रोत्रिय की अध्यक्षता में राजस्व, लोक निर्माण व पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में रोहतक रोड से जींद रोड तक पश्चिमी बाईपास निर्माण के लिए सरकार की हिदायत अनुसार प्रक्रिया शुरू की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को पश्चिमी बाईपास निर्माण में आने वाले गांवों में जल्द ग्रामीणों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। तीनों विभागों के अधिकारियों की टीम गांवों में जाकर ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन की स्वयं दर निर्धारित करते हुए आवेदन करने के लिए प्रेरित करेगी। किसान जमीन को अपनी दर पर अधिग्रहण के लिए स्वेच्छा से आवेदन कर सकेंगे। गांवों में बैठक से पहले मुनादी भी करवाई जाएगी, ताकि पोर्टल खुलने के समय तक किसान जमीन का रेट निर्धारित करने बारे जागरूक हो जाएं। बैठक में नायब तहसीलदार अभिमन्यु, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अशोक कुमार, एसईपीओ राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 में हुई थी घोषणा, 2019 में मिली थी मंजूरी
केंद्रीय मंत्री एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवंबर 2015 में गोहाना बाईपास के निर्माण की घोषणा की थी। लोक निर्माण विभाग ने करीब 238.54 करोड़ रुपये का बजट व प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा था। बाईपास के निर्माण को लेकर सर्वे रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजी जा चुकी है। फरवरी 2019 में बाईपास के निर्माण के लिए प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी थी, लेकिन सरकार की मंजूरी के इंतजार में अब तक काम शुरू नहीं हाे पाया था। किसान भी अपनी जमीन के दोगुना मुआवजे की मांग करते आ रहे थे। अब बाईपास बनने से क्षेत्र के 120 गांव, 52 कॉलोनियों व 23 वार्डों के लोगों को फायदा मिलेगा।

--
गोहाना को जाम मुक्त करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं, ताकि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पश्चिमी बाईपास निर्माण की मांग को जल्द पूरा किया जा सके। रोहतक रोड से जींद रोड तक करीब साढ़े 12 किलोमीटर बनने वाले बाईपास के लिए अधिकारी ग्रामीणों के बीच जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार आमजन की समस्याओं के निदान को लेकर तेजी से काम कर रही है।
-डॉ. अरविंद शर्मा, सहकारिता मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed