{"_id":"6147903f8ebc3eb7806b7d31","slug":"well-done-100-vaccination-in-the-village-sonipat-news-rtk624514498","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश ! 37 गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश ! 37 गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण
विज्ञापन
मुरथल रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में लगे टीकाकरण शिविर में निरीक्षण करने पहुंचे सिविल सर्?
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। जिले में अब तक 37 गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 2.24 लाख लोगों ने एक भी वैक्सीन नहीं लगवाई है। मुख्यालय की ओर से हर रविवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 5.52 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है। इसके लिए रविवार को 100 से ज्यादा कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई गई।
जिले में अब तक 47 हजार 465 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 47 हजार 210 मरीज ठीक हुए है, जबकि 254 संक्रमित लोगों की मौत हुई। संक्रमण के लिहाज से सबसे ज्यादा अप्रैल व मई माह भारी पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते अलर्ट हैं। ऐसे में विभाग की ओर से 8 लाख 37 हजार 486 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 2 लाख 84 हजार 660 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर लगातार भीड़ जुट रही है। उसके बावजूद 2 लाख 24 हजार 235 लोग ऐसे बचे हैं, जिन्होंने आज तक वैक्सीन नहीं लगवाई है।
-
37 गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूरा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। विभाग की ओर से जिले के 37 गांवों में टीकाकरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। बढ़खालसा सीएचसी के अंतर्गत गांव असावरपुर, लिवान, बढ़खालसा, औरंगाबाद, पतला, मनौली, नांगल, भैरा बाकीपुर, जाटी खुर्द, टोकी, खटकड़, अटेरना, जाटी कलां, सीएची गन्नौर के अंतर्गत गांव समसपुर गामड़ा, सीएचसी जुआं के अंतर्गत गांव कैलाशपुर, अहमदपुर, रायपुर, किशोरा, रेवली, गढ़ शहजानपुर, नांगल खुर्द, शांति नगर, देवडू, ट्राली, गढ़ी हकीकत, लुहारी टिब्बा, दीपालपुर, बड़ौली, सीएचसी खरखौदा के अंतर्गत गांव खुर्मपुर, मौजम नगर, निरथान, सीएचसी मुंडलाना के गांव कैलाना, नागरिक अस्पताल गोहाना के गांव छपरा, वजीरपुरा, ठसका में टीकाकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
-
सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी
उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका जताई गई है। ऐेसे में लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोते रहना चाहिए और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना चाहिए। तभी लोग कोरोना महामारी से पूरी तरह छुटकारा पा सकते है। जिन लोगों को अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
वर्जन
विभाग की ओर से 37 गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया है। हर रविवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी, इसके लिए मुख्यालय की ओर से आदेश जारी हो चुके है। जिले में 5.52 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है। इसके लिए रविवार को 100 से ज्यादा कैंप भी लगाए गए।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत।