फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcomed the players who returned after winning medals in the National Judo Competition

Sonipat News: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत

Sat, 19 Oct 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the players who returned after winning medals in the National Judo Competition
फोटो 05- सोनीपत के इंडियन मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक नीलम व अन्य के साथ पदक दिखाते
सोनीपत। सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता 7 से 11 अक्तूबर तक झारखंड के गिरीड में हुई थी। जिसमें इंडियन मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पांच खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और पदक जीते।
विज्ञापन

स्कूल के जूडो प्रशिक्षक सतपाल गुलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर से करीब 1100 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इंडियन स्कूल के खिलाड़ी इंद्र प्रकाश ने अंडर-17 आयु वर्ग में 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, लवनीत ने स्वर्ण पदक, अंडर-19 में गरिमा ने 44 किलोग्राम में स्वर्ण पदक और अंडर-14 में मोहित ने 30 किलोग्राम में रजत पदक जीतकर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य राजेंद्र गाहल्याण ने विजेताओं का फूलमाला व पदक पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक नीलम, खेल प्रबंधक सुरेंद्र शास्त्री व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed