फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome to three medal winners in the National Weightlifting Competition

राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता तीन छात्राओं का स्वागत

Sat, 14 Aug 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Welcome to three medal winners in the National Weightlifting Competition
कन्या कालेज में पदक जीतकर लौटी खिलाडिय़ों के साथ प्राचार्य डा. सुरेश बूरा व स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
खरखौदा(सोनीपत)। पटियाला स्थित साई सेंटर में 9 से 12 अगस्त तक राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां कन्या कालेज की छात्राओं ने हिस्सा लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। चार पदक जीतकर लौटी तीन छात्राओं का कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. सुरेश बूरा व प्राध्यापकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. सुरेश बूरा ने बताया कि 45 किलो भार वर्ग में कोमल ने 83 किलो वजन उठाकर जूनियर वर्ग में स्वर्ण व सीनियर वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। जबकि खिलाड़ी स्नेहा ने सीनियर वर्ग में 59 किलो भार वर्ग में 95 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता और खिलाड़ी याचिका ने 80 किलो भार वर्ग में 96 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि यह छात्राएं पहले भी विवि स्तर पर खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है। वहीं यूथ रेडक्रॉस सेल, राष्ट्रीय सेवा, स्वामी विवेकानंद यूथ सेल के संयुक्त तत्वाधान में फिट इंडिया-फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसमें 50 छात्राओं ने स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर दौड़ लगाई। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष दर्शना दहिया, एनएसएस प्रभारी प्रमिला, सुशीला, स्वामी विवेकानंद यूथ सेल इंचार्ज शालिनी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed