{"_id":"694c3d3e961d234111097356","slug":"welcome-to-the-medal-winning-wrestlers-of-the-senior-national-wrestling-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147236-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा के पदक विजेता पहलवानों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा के पदक विजेता पहलवानों का स्वागत
Thu, 25 Dec 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 42- सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में अधिकारियों व प्रशिक्षकों के
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, बहालगढ़ में बुधवार को सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के पदक विजेता पहलवानों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 दिसंबर तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, बहालगढ़ के फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको-रोमन पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 9 पदक जीते।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में साई बहालगढ़ के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य पदक जीते। सुरजीत ने 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, अभिमन्यु ने 70 किग्रा भारवर्ग फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, ललित ने 55 किग्रा भारवर्ग ग्रीको रोमन में स्वर्ण, रोहित ने 87 किग्रा भारवर्ग ग्रीको रोमन) स्वर्ण जीता।
नितेश ने 97 किग्रा भारवर्ग ग्रीको रोमन में स्वर्ण, करनजीत ने 67 किग्रा भारवर्ग ग्रीको-रोमन में रजत, रोहित प्रजापत ने 70 किग्रा भारवर्ग फ्रीस्टाइल में कांस्य, अनिल कुमार ने 67 किग्रा भारवर्ग ग्रीको रोमन में कांस्य, सौरभ राणा ने 72 किग्रा भारवर्ग ग्रीको रोमन में कांस्य पदक जीता। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक बलवंत, कामिनी सहित अधिकारी व प्रशिक्षण स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।