फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome to the gold medal winner of the javelin throw event

Sonipat News: भाला फेंक स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता का स्वागत

Mon, 31 Mar 2025 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the gold medal winner of the javelin throw event
फोटो :26: सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित स्टेडियम में मूकबधिर खिलाड़ी अनुज का स्वागत करते खेल प्रेमी।
सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता मूकबधिर खिलाड़ी अनुज का स्वागत किया गया। केरल के तिरुवनंतपुरम में मूकबधिर की 26वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 28 मार्च तक किया गया। प्रतियोगिता में 25 राज्यों के एथलीटों ने भाग लिया। इनमें अनुज ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रशिक्षक प्रमोद ने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली की ओर से खेलते हुए अनुज ने अंडर-18 वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि गांव नाहरा निवासी अनुज जन्म से ही मूकबधिर है। अनुज के पिता अरुण कुमार ने बताया कि अनुज के कान में श्रवण यंत्र लगा है। स्टेडियम में स्वागत समारोह के दौरान अनुज की माता मंजू, दादी राजबाला, अनुज के चिकित्सक संतोष गुप्ता ने भी पहुंचकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक संदीप, कुलदीप, प्रवीण व रामचंद्र सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed