फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome to Sonia who ran four thousand kilometers

Sonipat News: चार हजार किमी दौड़ लगाने वाली सोनिया का स्वागत

Wed, 11 Dec 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Dec 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Sonia who ran four thousand kilometers
गांव रूखी की 14 वर्षीय धावक सानिया ने 121 दिन में चार हजार किलोमीटर की दौड़ लगाई है। सानिया ने जम्मू-कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक दौड़ लगाकर अपने लक्ष्य को पूरा किया। सानिया का मंगलवार को गांव में बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सानिया के पिता सुरेश कुमार पांचाल ने बताया कि बेटी खेल कोटे से राजस्थान के परबतसर स्थित रॉयल सैनिक स्कूल की छात्रा है। उन्होंने बताया कि सानिया ने खेलों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। सानिया ने वर्ष 2022 में जिलास्तर 400 मीटर दौड़, वर्ष 2023 में अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीता था। डेढ़ हजार मीटर और तीन हजार मीटर में भी रजत पदक जीता था। अंडर-17 में 400 मीटर दौड़ में जिलास्तर पर रजत व 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। विधायक इंदुराज ने कहा कि सानिया की उपलब्धियां उनकी लगन और कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं। उनकी चार हजार किलोमीटर की दौड़ केवल एक व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस दौरान प्रशिक्षक नीटू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed