फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome 2026: 20,224 women and young girls have joined the Lado Lakshmi scheme, with a total target of 44,533.

स्वागत 2026 : लाडाे लक्ष्मी योजना से जुड़ी 20,224 महिलाएं-युवतियां, कुल 44,533 का लक्ष्य

Tue, 30 Dec 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Welcome 2026: 20,224 women and young girls have joined the Lado Lakshmi scheme, with a total target of 44,533.
फोटो 12- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा क
सोनीपत। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रथम चरण में जिले की 20,224 महिलाओं व युवतियों को योजना से जोड़ लिया गया है। जिले की इन महिलाओं ने समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा किया है। पंचकूला मुख्यालय की ओर से जिला प्रशासन को सोनीपत की कुल 44,533 महिलाओं व युवतियों का डाटा भेजा गया है।
विज्ञापन

नए साल में दस्तावेज जांच के आधार पर शेष 24,309 महिलाओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना में शामिल कर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक नवंबर से 2100 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जा रही है। योजना को लेकर महिलाओं के लिए योग्यता मानदंड भी निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से योजना में शामिल होने वाली पात्र महिलाओं के दस्तावेजों की जमीनी स्तर पर जांच करवाई जा रही है ताकि पात्र महिलाएं व युवतियां ही योजना से लाभान्वित हो सकें। गांव की पात्र महिलाओं का पंजीकरण व दस्तावेज जांच करवाने के लिए ग्राम सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय से भेजे गए डाटा के अनुसार जिले में योजना के लिए 44,533 महिलाएं पात्र हैं। इनका पंजीकरण करवाने के लिए सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक गांव में ग्राम सचिवों को महिलाओं का पंजीकरण करवाने में उनकी मदद करने के निर्देश हैं।
प्रशासन संबंधित विभागों की सहायता से पात्र महिलाओं व युवतियों के परिवार पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र की जांच में जुटा है। अब तक इन दस्तावेजों के सहारे कुछ महिलाएं ऐसी भी सामने आई हैं, जिन्होंने परिवार की आय अधिक होने व बाहरी होने के बावजूद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है।
योजना के लिए योग्यता मानदंड
- महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक और वह कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी हो।
- परिवार की आय 1 लाख रुपये वार्षिक हो।
नोट : तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की कैंसर पीड़ित महिला, दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, स्किल सेल एनीमिया से ग्रसित महिला जो पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही हैं, वह योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।



दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं व युवतियों का मुख्यालय से डाटा प्राप्त होने के बाद 20,224 के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। शेष पात्र महिलाओं को योजना में शामिल करने के लिए दस्तावेज जांच प्रक्रिया जारी है। सभी बीडीपीओ को जल्द पात्र महिलाओं का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
- लक्षित सरीन, अतिरिक्त उपायुक्त, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed