फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Sunny till noon, then covered with clouds

मौसम : दोपहर तक खिली धूप, फिर छा गए बादल

Sun, 25 Feb 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Weather: Sunny till noon, then covered with clouds
सोनीपत में बादलों से घिरे आसमान के नीचे खेत में लहलहाती फसल। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रविवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आसमान पर बादल घिर आए। हालांकि दोपहर तक धूप खिली रही, दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान बादलाें से ढक गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो करीब तीन दिन तक आसमान में हल्के बादल छाने के आसार बने हुए हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार को मौसम साफ होगा।
विज्ञापन

जिले में रविवार सुबह से ही धूप खिली हुई थी। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। हालांकि न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। हवा का प्रवाह कम हो गया है। हवा छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही है। जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। दोपहर बाद तीन बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 101 दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले तक यह 94 पर था।
विज्ञापन

बारिश से हो सकती है मार्च की शुरुआत
दिल्ली-एनसीआर में रविवार से सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार भले ही ना हों, लेकिन 29 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे मार्च माह की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। तीन मार्च तक बारिश के आसार बने हुए हैं। खेतों में किसानों की फसल पकने को है, ऐसे में बारिश हुई तो किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दोपहर बाद कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिस कारण आसमान में बादल छा गए। इसका असर दो या तीन दिन तक बरकरार रह सकता है। हालांकि बारिश के आसार कम हैं। 29 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मार्च माह की शुरुआत बारिश से हो सकती है। ऐसे में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

डॉ. प्रेमदीप, कृषि विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed