फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Relief from drizzle in the morning, humidity troubled in the afternoon

मौसम : सुबह बूंदाबांदी से राहत, दोपहर उमस ने किया परेशान

Wed, 26 Jun 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Jun 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Weather: Relief from drizzle in the morning, humidity troubled in the afternoon
सोनीपत के एटलस रोड पर बूंदाबांदी के बीच स्कूटी पर बारिश से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ओढ़े जाते य
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार को पूर्वी व पश्चिमी हवाओं के टकराव से पैदा हुई परिस्थितियों के कारण जिले के कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इससे कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि दोपहर को खिली धूप से लोगों काे फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम को आसमान पर फिर बादल छा गए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री मानसून की हवाओं के कारण 27 से 29 जून तक बादल छाने, गरज व चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने के आसार बने हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन हवा नहीं चलने से लोगों को घुटन भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी से राहत मिली, लेकिन यह ज्यादा देर बरकरार नहीं रह सकी। कुछ ही देर में धूप खिल आई और लोगों को फिर उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। वातावरण में उमस की मात्रा 80 फीसदी तक पहुंच गई। जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन भर 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली।
विज्ञापन

2 जुलाई तक परिवर्तनशील रह सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो प्रदेश में मौसम 2 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। चार-पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत की और तेजी से बढ़ने की संभावना है। इस कारण हरियाणा में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। 30 जून से 2 जुलाई के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। इससे दिन के तापमान में गिरावट रहने व वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई प्रक्रिया में आई तेजी

कई दिनों से मौसम के मिजाज में आए बदलाव के बाद अब जिले में धान की रोपाई प्रक्रिया में भी तेजी आ गई है। आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी से तापमान में कमी आई है। जिले में करीब 90 हजार हैक्टेयर भूमि में धान की रोपाई व बिजाई की जाती है।

बाक्स

प्रदेश में 2 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 27 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने व वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने का अनुमान है।
- डॉ. प्रेमदीप, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर

सोनीपत के एटलस रोड पर बूंदाबांदी के बीच स्कूटी पर बारिश से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ओढ़े जाते य

सोनीपत के एटलस रोड पर बूंदाबांदी के बीच स्कूटी पर बारिश से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ओढ़े जाते य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed