फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Light fog and cold wave increased the chill, minimum temperature was 6.5 degrees

मौसम : हल्के कोहरे व शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 6.5 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

Sun, 19 Jan 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Weather: Light fog and cold wave increased the chill, minimum temperature was 6.5 degrees
फोटो 30- सोनीपत के गांव रोहट में ठंड के बीच स्कूल जाते विद्यार्थी। संवाद
सोनीपत। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हल्के कोहरे के साथ शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। दिन में निकली धूप ने लोगों को ठंड से हल्की राहत दी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अभी कोहरे का असर बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार देर रात से ही कोहरा गहराने लगा था। हालांकि शीतलहर चलने से शनिवार सुबह तक कोहरा छंटता चला गया। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन

नौ घंटे तक की देरी से चली ट्रेनें

देर रात छाए कोहरे से एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगे हैं। शनिवार को अप व डाउन ट्रेक की दो सवारी गाड़ियां रद्द रहीं तो गाड़ी संख्या 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 9:10 घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 6:32 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 03:24 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 1:17 घंटे, 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस 1:30, 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1:20 घंटे, 11077 झेलम एक्सप्रेस 1:10 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 2:13 घंटे व कई सवारी गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे तक की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed