फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Humidity in the morning troubled people, rain in the afternoon brought relief

मौसम : सुबह उमस ने किया परेशान, दोपहर को बरसे बदरा ने दिलाई राहत

Thu, 11 Jul 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Weather: Humidity in the morning troubled people, rain in the afternoon brought relief
फोटो 35- सोनीपत के सुभाष चौक पर बारिश के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन

फोटो 36- सोनीपत के गोहाना में बारिश में जाते बाइक सवार व रिक्शा चालक। संवाद
फोटो 37- सोनीपत के रेलवे रोड पर भिगने से बचने के लिए छाता लेकर जाता युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में इस बार मानसून का आगाज बेहद फीका रहा है। यही कारण है कि जिले में अब तक कुछ क्षेत्र में ही बारिश हो रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो गत वर्ष 10 जुलाई तक जिले में 455 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। जबकि इस बार महज 50 एमएम तक ही बारिश हुई है। कई क्षेत्रों में तो अभी तक बारिश ही नहीं हुई है। जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को गोहाना व सोनीपत शहर में कुछ देर के लिए बारिश हुई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने तीन दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार जताए हैं।
जिले में प्री मानसून हर साल जून के दूसरे सप्ताह तक दस्तक देता था, जबकि मानसून की दस्तक जुलाई माह के पहले सप्ताह तक होती थी। इस बार जिले में प्री मानसून 18 से 22 जून के बीच रहा। इस समयावधि में कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश हुई। जबकि मानसून ने समय से पहले 28 जून को जिले में दस्तक दे दी थी, लेकिन अब तक उसकी शुरुआत धीमी ही रही है। बुधवार को भी सुबह से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा था। गोहाना में दोपहर पूर्व तो सोनीपत शहर में दोपहर बाद करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। जिससे लोगों ने गर्मी से कुछ हद तक महसूस की। बारिश के बावजूद जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। जिले में औसतन 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिंचाई के लिए करना पड़ रहा खर्च
धान उत्पादक किसान मौसम की बेरुखी से निराश हैं और इंद्रदेव से बारिश का आह्वान कर रहे हैं। बारिश नहीं होने से धान रोपाई का काम भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने से रोपाई के बाद धान के खेतों में सिंचाई करने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में मानसून की शुरुआत धीमी रही है। बुधवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed