फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Cold wind blowing with partial clouds, temperature dropped

मौसम : आंशिक बादलों के साथ चल रही ठंडी हवा, गिरा तापमान

Tue, 04 Feb 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Weather: Cold wind blowing with partial clouds, temperature dropped
फोटो 29- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
सोनीपत। मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार को आसमान पर आंशिक बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। जिससे शहरवासियों को कोहरे से निजात मिली। ठंडी हवा चलने से जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं रविवार देर रात कोहरा छाने से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगे रहे। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियाें को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विशेषज्ञ ने हवा का दबाव कम होने से घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार देर रात कोहरे का असर गहराने लगा था। हालांकि हवा चलने से तड़के तक कोहरा छंटता चला गया। इससे लोगों को सुबह कोहरे का सामना नहीं करना पड़ा। आसमान पर आंशिक बादल छाने व ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन

तीन ट्रेनें रद्द, कई घंटों देरी से चली
जिले में रविवार को देर रात गहराए कोहरे से लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे रेलवे यातायात बाधित रहा। जिससे गाड़ी संख्या 12312 नेताजी एक्सप्रेस, 18310 संबलपुर एक्सप्रेस व 64001/64002 पानीपत-दिल्ली-पानीपत ईमू रद्द रही। जबकि गाड़ी संख्या 20434 जम्मू मेल 04:00 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 2:40 घंटे, 64464 पानीपत- नई दिल्ली मेमू 01:05 घंटे, 64462 एचएनके सवारी गाड़ी 01:03 घंटे, 64452 केडीएम सवारी गाड़ी 01:10 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 01:18 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 01:25 घंटे, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 02:05 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 02310 घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान पर बादल छाए रहे व ठंडी हवा चलती रही। जिससे तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को हवा की गति धीमी होने से कोहरा छाने के आसार बन रहे हैं।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed