फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   weather, cold season

कड़ाके की ठंड व कोहरे से जनजीवन प्रभावित, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Fri, 01 Jan 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
weather, cold season
सोनीपत। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हाईवे के साथ ही अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते को मजबूर हैं। कम तापमान और ठंडी हवाओं के चलते ठंड से राहत नहीं मिल रही है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही सुबह काफी देर तक कोहरे ने परेशान किया।
विज्ञापन

जिले में लोग ठंड से परेशान हैं। वीरवार सुबह कोहरा छाने से हाईवे व केएमपी और केजीपी पर भी वाहन रेंगते रहे। दोपहर को कोहरा छंटने पर 12 बजे धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं ने उसको बेअसर कर दिया। हवा के चलते लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शाम को फिर से ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद कम है। जनवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री व अधिकतम 15 डिग्री रहने से दिन और रात दोनों समय के तापमान अंतर कम हो गया है। जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी होने व शनिवार को बूंदाबांदी के आसार है।
विज्ञापन

सर्दी व कोहरे में यह सावधानी बरतना जरूरी
-कोहरा व बादल छाने से दृश्यता प्रभावित रहेगी, ऐसे में वाहन सावधानी से चलाएं।
-दिनभर सर्दी और ठिठुरन रहेगी, ऐसे में गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें।
-तापमान कम रहने से प्यास कम लगेगी, ऐसे में बिना प्यास के चार-पांच गिलास पानी पीना चाहिए।
-धूप से राहत की उम्मीद न करें, दिनभर सर्दी का सामना करना होगा
-बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें
कड़ाके की ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद
लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे गेहूं की फसल में बेहतर फुटाव होगा और पैदावार भी अच्छी होगी। इस समय जितनी अधिक ठंड पड़ेगी व गेहूं के लिए बेहतर है। हालांकि ठंड में सब्जी की फसल प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :::
शीतलहर के साथ बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में घने कोहरे का सामना करना होगा। कम तापमान में अपनी सेहत के साथ ही फसलों का भी ध्यान रखें। तेज हवा के सीधे संपर्क में आने से बचें।
-डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed