फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather changeable in Haryana, Geeta Jayanti, Unchahar and Dadar Express canceled, cold wave continues

हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील: कोहरे के कारण गीता जयंती, ऊंचाहार व दादर एक्सप्रेस रद्द, शीतलहर जारी

Wed, 07 Feb 2024 10:31 AM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Feb 2024 10:31 AM IST
सार

हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील है। कई शहरों में सुबह से धूप खिली हुई है। वहीं, कई जगहों पर घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सोनीपत में सुबह आठ बजे एक्यूआई 72 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather changeable in Haryana, Geeta Jayanti, Unchahar and Dadar Express canceled, cold wave continues
हरियाणा का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कई जिलों में सुबह से धूप खिलने के बावजूद शीतलहर चलने से लोग ठंड से कांपने को मजबूर है। सोनीपत में 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री था। शीतलहर चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार हरे रंग में बना हुआ है। सुबह आठ बजे एक्यूआई 72 दर्ज किया गया। गीता जयंती, ऊंचाहार व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


झज्जर में सुबह से मौसम साफ है, लेकिन शीतलहर जारी हैं। सुबह 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


नारनौल में सुबह मौसम साफ रहने से जल्दी ही धूप निकल गई, जिससे लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिली। हालांकि सुबह हल्की बादलवाही भी देखने को मिली। इसके साथ ही शीतलहर चलने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में सुबह से ही धूप खिली हुई है मौसम साफ है। जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिली है।

अंबाला में दूसरे दिन लगातार धूप निकलने के साथ मौसम साफ रहा। धूप निकलने के साथ ही हवा के साथ ही शीत लहर चलने से ठंड रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed