फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Chances of rain from today with the beginning of Sawan.

मौसम : सावन के आगाज के साथ आज से बारिश के आसार

Sun, 21 Jul 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Weather: Chances of rain from today with the beginning of Sawan.
सोनीपत। मानसून सीजन में मौसम की बेरुखी से जहां जनमानस बेहाल है, वहीं कमजोर मानसून ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी हैं। धान के खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। बारिश नहीं होने से धान के खेतों की सिंचाई करना किसानों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार से सावन माह के आगाज के साथ ही बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार समय से पहले 28 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी। उसके बाद से अब तक नाममात्र ही बारिश हुई है। यही कारण है कि लोगों को गर्मी और उसम का सामना करना पड़ रहा है। सोनीपत खंड के साथ ही गोहाना,
विज्ञापन

खरखौदा, खानपुर कलां में अब तक 100 एमएम बारिश भी नहीं हो पाई है। वहीं राई व गन्नौर खंड में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। जिस कारण खरीफ सीजन की फसलों पर विपरीत प्रभाव दिखाई देने लगा है। कई क्षेत्रों में धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने से धान के खेतों की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान बढ़ा, उमस ने किया बेहाल
जिले में रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़़ोतरी दर्ज की गई। जिससे लोगों को दिन भर उमस का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर औसतन 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। दिनभर आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहे, जिस कारण वातावरण में उमस की मात्रा 80 फीसदी दर्ज की गई। घरों के अंदर भी पंखें व कूलरों से भी राहत नहीं मिल रही।
बिजली कटों ने बढ़ाई परेशानी

एक तरफ गर्मी व उमस तो दूसरी तरफ बिजली कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। 11केवी सब्जी मंडी फीडर पर कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण शिव काॅलोनी, सुदामा नगर, मुरथल अड्डा चौक, शिवाजी काॅलोनी, राज मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को बिजली कटों से परेशानी झेलनी पड़ी।


वर्जन

मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। देर रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे 22 से 24 जुलाई तक बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बार मानसून अब तक कमजोर साबित हुआ है। जिस कारण खरीफ सीजन की फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बारिश होने के बाद गर्मी से निजात मिल सकेगी।

डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed