{"_id":"67520a72a5cab68249039a5a","slug":"we-will-not-oppose-the-demands-of-the-farmers-but-will-oppose-the-sit-in-at-kundli-border-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128800-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों की मांगों का विरोध नहीं, कुंडली बॉर्डर पर डटने का विरोध करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों की मांगों का विरोध नहीं, कुंडली बॉर्डर पर डटने का विरोध करेंगे
Fri, 06 Dec 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के राई स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में एकत्रित विभिन्न गांवों के सरपंच, नपा प
सोनीपत। पंजाब में आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों की तरफ से कुंडली बॉर्डर पर जीटी रोड जाम किए जाने की आशंका के चलते विभिन्न गांवों के सरपंच, नपा पार्षदों व ब्लॉक समिति के सदस्यों ने राई स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में वीरवार को संयुक्त बैठक की। इसमें कहा गया कि वह किसानों की मांगों का विरोध नहीं करते। किसान सरकार से अपनी मांगों को मनवाएं, लेकिन जीटी रोड के रास्ते कुंडली बॉर्डर पर पहुंच कर यहां डटने का विरोध किया जाएगा। इस बार किसानों को कुंडली बॉर्डर पर बैठने नहीं दिया जाएगा।
नपा वाइस चेयरमैन अशोक भारद्वाज, सतीश तुषीर, बिल्लू प्रधान खेड़ी मनाजात ने कहा कि पंजाब के किसान बार-बार दिल्ली धरना देने की बात कर रहे हैं। 6 दिसंबर को किसान दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी में हैं। पिछली बार दिल्ली पुलिस की ओर से किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया था। इससे किसान कुंडली बॉर्डर पर बैठ गए थे। नतीजा यह हुआ कि क्षेत्र में व्यापार व उद्योग धंधे ठप हो गए थे साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों को नुकसान पहुंचा था। क्षेत्र में बेरोजगारी फैल गई थी और दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों, व्यापारियों व ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि इस बार वह किसानों को कुंडली बॉर्डर पर बैठने नहीं देंगे। वह किसानों की मांगों का विरोध नहीं कर रहे हैं। किसानों के उनके क्षेत्र में धरने पर बैठने का विरोध कर रहे हैं। वह इस मामले में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। उनकी सरकार से मांग है कि सरकार जल्द किसानों की जायज मांगों को पूरा करें। पंजाब के किसानों को हरियाणा की सीमा में प्रवेश न करने दिया जाए। सोनीपत क्षेत्र में आकर किसानों के डटने पर विकास का पहिया फिर से थम जाएगा।