फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   We will have to face more terror of monkeys, tender cancelled

Sonipat News: अभी और झेलना पड़ेगा बंदरों का आतंक, टेंडर रद्द

Fri, 04 Apr 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
We will have to face more terror of monkeys, tender cancelled
खरखौदा। शहरवासियों को अभी बंदरों का आतंक और झेलना पड़ेगा। इसका कारण नगरपालिका की तरफ से टेंडर को रद्द करना है। ऐसे में खरखौदा वासियों को अभी बंदरों से निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

मार्च में नगरपालिका ने बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया था। जिसमें केवल एक ही एजेंसी ने बंदर पकड़ने के लिए टेंडर भरा, लेकिन कंपनी की ओर से बंदर पकड़ने के रेट ज्यादा होने के कारण नपा ने उसे रद्द कर दोबारा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में काफी समय से बंदरों के आतंक के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि घरों के अंदर भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। बंदर घरों के अंदर घुसकर न केवल लोगों को काट रहे हैं, बल्कि सामान भी उठाकर ले जाते हैं। खरखौदा की गलियों में बंदरों के झुंड बनाकर घूमना आम बात हो गई है। शहर में फल व सब्जी आदि की रेहड़ी लगाने वाले लोग भी बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदर उनका भी सामान उठाकर ले जाते हैं। शहरवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलवाने के लिए नपा की ओर से टेंडर लगाया गया था। टेंडर के लिए एक ही एजेंसी आगे आई और उसने भी प्रति बंदर को पकड़ने के लिए 2500 रुपये की मांग की। यह रेट नपा को मंजूर नहीं हुआ। नपा अधिकारियों ने इस रेट को सामान्य रेट से चार गुना बताते हुए टेंडर को रद्द कर दिया। अब नपा के दोबारा टेंडर लगाने के बाद ही बंदर पकड़ने की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी। ऐसे में कुछ और दिन लोगों को बंदरों का आतंक झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जनशहर से बंदरों को पकड़वाने के लिए टेंडर लगाया गया था, लेकिन टेंडर भरने वाली कंपनी ने बंदर पकड़ने के औसत से चार गुना रेट मांगा था। नपा ने कंपनी का टेंडर रद्द कर दिया है। बंदर पकड़वाने के लिए नपा दोबारा टेंडर लगाएगी। -पंकज जून, नपा सचिव, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed