{"_id":"647260d28caa240a74025716","slug":"waterlogging-on-the-roads-due-to-13-mm-of-rain-sonipat-news-c-197-1-snp1001-450-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 13 एमएम बारिश से ही सड़कों पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 13 एमएम बारिश से ही सड़कों पर हुआ जलभराव
Sun, 28 May 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30- गन्नौर नई अनाज मंडी के सामने बारिश के पानी से लबालब भरा रेलवे रोड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना रहा। शनिवार को तड़के जिले के अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिले में हुई औसतन 13 एमएम बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो माह के अंतिम दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ दिन पहले शुष्क पश्चिमी हवा चलने से क्षेत्र में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। शुक्रवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार सुबह दिखाई दिया। सुबह करीब 5 बजे तेज हवा व गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह 10 बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। शहर में गीता भवन, माॅडल टाउन, ओल्ड डीसी रोड, मामा-भांजा चौक, शनि मंदिर, अशोक नगर, जैन बाग कालोनी, तिरंगा चौक, मंडी, पुरखास और कामी रोड पर लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा।
हालांकि उसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। जिले में बारिश से तापमान में 10 से 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कहां कितनी हुई बारिश
खंड बारिश
सोनीपत 02 एमएम
गन्नौर 45 एमएम
गोहाना 14 एमएम
खरखौदा 07 एमएम
राई 07 एमएम
खानपुर कलां 04 एमएम
खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को राहत
जिले में खरीफ सीजन के दौरान करीब एक लाख हेक्टेयर में किसान धान की खेती करते हैं, जबकि 10 से 20 हजार हेक्टेयर में हरे चारे की खेती की जाती है। बारिश से खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसान अब बिना सिंचाई किए बिना ही ज्वार, बाजरा सहित विभिन्न फसलों की बिजाई कर सकते हैं। मौसम ठंडा होने से धान की पौध में भी बेहतर ग्रोथ हो सकेगी। हालांकि बारिश से टमाटर आदि सब्जी उत्पादक किसानों को हल्का नुकसान झेलना पड़ा है।
तेज हवा व बारिश से टूटे पेड़
गन्नौर। तेज हवा के साथ आई बारिश से कई जगहों पर पेड़ की शाखाएं टूट कर सड़क पर गिर गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ। भोगीपुर-गन्नौर सड़क पर कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए। राहगीरों को वापस घूमकर राजलू गढ़ी व अगवानपुर गांव से होकर शहर पहुंचना पड़ा। बाद में गिरे हुए पेड़ों को वन विभाग के अधिकारियों ने साइड में करवा कर रास्तों को खुलवाया। नई अनाज मंडी के सामने रेलवे रोड पर बारिश का पानी भर गया। यहां से गुजर रहे अधिकतर दोपहिया वाहन तो सड़क के बीच पानी में ही बंद हो गए, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना रहा और तेज हवा के साथ अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से तापमान में भी 10 से 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अभी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 29 मई की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
- डाॅ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र