फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waterlogging on roads due to 16 mm rain in 12 minutes

Sonipat News: 12 मिनट में 16 एमएम बारिश से सड़कों पर जलभराव

Tue, 12 Sep 2023 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads due to 16 mm rain in 12 minutes
बारिश के बाद गीता भवन चौक पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मौसम में आए परिवर्तन के बाद सोमवार दोपहर को अचानक बारिश शुरू हो गई। सोनीपत शहर में महज 12 मिनट में 16 एमएम बारिश हुई, जिसने शहर की पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बस अड्डे परिसर में जलभराव हो गया, वहीं ओल्ड डीसी रोड पर कई जगहों पर सीवर लाइन ओवरफ्लो होकर दूषित पानी सड़क पर बहता नजर आया। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शनिवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। शनिवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि यह बारिश कुछ क्षेत्र में ही हो रही है। सोमवार सुबह से जहां धूप खिली रही, वहीं दोपहर तक बादल घिर आए और कुछ दही देर में बारिश शुरू हो गई। हालांकि 12 मिनट बाद ही मौसम साफ हो गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बारिश से तापमान में गिरावट आई है। तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

तापमान गिरा, मिली राहत
मौसम में आए परिवर्तन व तीन दिन से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को हुई बारिश व मध्यम हवा चलने से दिन का का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे काफी समय से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना, राई, खानपुर में नहीं बरसे मेघा
सोमवार को सोनीपत शहर के अंदर जहां कुछ देर अच्छी बारिश हुई, वहीं गन्नौर व खरखौदा में भी बूंदाबांदी हुई। गोहाना, खानपुर कलां व राई में बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।
कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत : 16 एमएम
गन्नौर : 02 एमएम
खरखौदा : 06 एमएम
बारिश का पानी भरने से बढ़ी परेशानी
खरखौदा। शहर में पानी निकासी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब थाना कलां मार्ग पर भी पानी निकासी जवाब देने लगी है। यही कारण है कि बाईपास के पास इस मार्ग पर भी जलभराव देखा जा रहा है। खरखौदा में पानी निकासी विधिवत नहीं है।


दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते सोमवार को भी बारिश हुई है। लगातार तीन दिन से जिले में कहीं न कहीं बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। इससे खरीफ सीजन की फसलों पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ा है।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed