फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waterlogging in the zoo has troubled animals and tourists

Sonipat News: चिड़ियाघर में जलभराव से जानवर और पर्यटक परेशान

Sat, 06 Sep 2025 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the zoo has troubled animals and tourists
12 लघु चिड़ियाघर के काला हिरण पिंजरे में भरा पानी। संवाद
रोहतक। दिल्ली रोड स्थित लघु चिड़ियाघर में पिंजरों व फुटपाथ पर बारिश का पानी भरने से जानवर और पर्यटक परेशानी झेल रहे हैं। पर्यटक एक ओर से जाते हैं और उसी मार्ग से घूमकर वापस आ जाते हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई लगातार बारिश से लघु चिड़ियाघर जलमग्न हो गया है। पर्यटकों को चिड़ियाघर में प्रवेश करते ही जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। चिड़ियाघर में पहले पिंजरे के आगे ही एक फीट पानी भरा हुआ है। अल्बिनो काले हिरण पिंजरे के अंदर पानी भर गया है।
विज्ञापन

शुतुरमुर्ग के पिंजरे के बाहर पानी भरा होने से पर्यटक उन्हें देख नहीं पा रहे हैं। शेर के पिंजरे में जलभराव है तो इनके फुटपाथ की भी पानी की निकासी नहीं हो पाई है। अन्य कई मार्गों व पिंजरों में यह समस्या है। बारिश से चार दिन बाद भी चिड़ियाघर से पानी की निकासी न होना प्रबंधकों के लिए चुनौती बना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन
लगातार बारिश से लघु चिड़ियाघर में चारों तरफ पानी भर गया था। पानी निकासी की जा रही है। पर्यटकों के लिए परिसर को जल्द सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। -राजेश कुमार, इंस्पेक्टर, लघु चिड़ियाघर
--------------
मौसम साफ हुआ तो तिलियार झील परिसर में दोस्तों के साथ घूमने आ गए लेकिन यहां तो बुरा हाल है। फुटपाथ के अलावा कच्चे मार्गों पर जलभराव है। -प्रवीन, पर्यटक।

---------
परिवार के साथ लघु चिड़ियाघर देखने के लिए आए हैं। पिंजरों के आगे तो पानी है ही, साथ में चलने के लिए साफ रास्ता भी नहीं बचा है। किसी तरह पानी से बचकर निकले हैं। -सविता, पर्यटक।

12 लघु चिड़ियाघर के काला हिरण पिंजरे में भरा पानी। संवाद

12 लघु चिड़ियाघर के काला हिरण पिंजरे में भरा पानी। संवाद

12 लघु चिड़ियाघर के काला हिरण पिंजरे में भरा पानी। संवाद

12 लघु चिड़ियाघर के काला हिरण पिंजरे में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed