फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waterlogging in the city due to 29 mm of rain, people were worried

29 एमएम बारिश से शहर में हुआ जलभराव, परेशान रहे लोग

Fri, 17 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to 29 mm of rain, people were worried
गोहाना रोड पर भरे बारिश के पानी से निकलते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में वीरवार को हुई 29 एमएम बारिश ने नगर निगम के पानी निकासी के दावे की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटे हुई बारिश से शहर में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण कई मार्गों पर वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर पूर्व करीब दो घंटे तक जिले के अधिकतर क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बूंदाबांदी का दौर देर शाम तक चलता रहा। बारिश के कारण ककरोई चौक, एटलस रोड, शनि मंदिर रोड सहित शहर के अधिकतर स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार अगले कई दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। जिले मेें लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल पर भी खतरे के बाद मंडराने लगे हैं। किसानों का कहना है कि अगर कुछ दिन तक इसी प्रकार बारिश जारी रहती तो फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश हुई
सोनीपत 29 एमएम
राई 43 एमएम
खानपुर कलां 20 एमएम
खरखौदा 11 एमएम
गोहाना 05 एमएम
राई में हुई सबसे अधिक बारिश
जिले में सबसे अधिक बारिश राई ब्लॉक में हुई। जहां शाम 6 बजे तक 43 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि गन्नौर ब्लॉक में बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल में ज्यादा पानी खड़ा रहता है तो नुकसान हो सकता है।
डॉ.अनिल सहरावत, उप निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed