फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waterlogging in 20 minutes of rain, 80 mm rain recorded in Ganaur

Sonipat News: 20 मिनट की बारिश में जल भराव, गन्नौर में 80 एमएम बारिश दर्ज

Sun, 30 Jun 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in 20 minutes of rain, 80 mm rain recorded in Ganaur
फोटो 31- सोनीपत के गन्नौर में हुई बारिश के बाद रेलवे रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
सोनीपत। जिले में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। 20 मिनट की बारिश में जगह-जगह जलभराव हो गया। गन्नौर में सबसे अधिक 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। दोपहर बाद सोनीपत शहर, गन्नौर, गोहाना व खरखौदा में बारिश हुई। राई व खानपुर कलां में बादल तो छाए, लेकिन बारिश की आस जगाकर लौट गए। मौसम विशेषज्ञों ने चार दिन तक तेज बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर तक बादलों के बीच धूप-छांव का खेल चलता रहा। इससे बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद अचानक आसमान घने काले बादलों से घिर आया और बारिश शुरू हो गई। सोनीपत शहर में करीब 20 मिनट तक हुई और शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। औसतन 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन


नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च, फिर भी बारिश में शहर जलमग्न
गन्नौर। शहर के मुख्य रेलवे रोड पर नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी शनिवार को हुई बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। जलभराव ने अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी। शहर से कई क्षेत्रों में सीवरेज ओवरफ्लो हो गए और सड़कें पानी से लबालब भरी रही। इस कारण रेलवे रोड, नगरपालिका रोड, बादशाही रोड, ईदगाह रोड, पांची रोड, खेड़ी रोड, गांधी नगर, अशोक नगर, किशनपुरा, केडी नगर, शास्त्री नगर, बसंत विहार, अनूप नगर, सर्राफा मार्केट सहित शहर के अन्य इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। नालों की सफाई नहीं होने से बारिश के बाद भी सड़कें तालाब बनी रहीं। यही नहीं सरकारी भवनों के बाहर भी पानी भरा रहा। पुराना तहसील परिसर, जनस्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका कार्यालयों के परिसर भी पूरी तरह जलमग्न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना में तेज बारिश की थी उम्मीद, बूंदाबांदी से करना पड़ा संतोष
गोहाना। मौसम का मिजाज दोपहर बाद बदल गया। तेज हवाओं के साथ आसमान काले बादलों से घिर आया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम में बदलाव से किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आए। किसानों ने धान की रोपाई का कार्य भी तेज कर दिया है।



कहां कितनी बारिश
गन्नौर : 80 एमएम
गोहाना : 05 एमएम
खरखौदा : 03 एमएम


दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की गतिविधियां अब लगातार जारी रहेंगी। जिले में चार दिनों तक तेज बारिश के आसार बने रहेंगे। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी और लोगों का गर्मी से राहत मिल सकेगी।


प्रो. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत

फोटो 31- सोनीपत के गन्नौर में हुई बारिश के बाद रेलवे रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद

फोटो 31- सोनीपत के गन्नौर में हुई बारिश के बाद रेलवे रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed