फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water will come in Sundar Branch Canal tomorrow, track repair work continues

Sonipat News: सुंदर ब्रांच नहर में कल आएगा पानी, पटरी की मरम्मत का काम जारी

Mon, 05 Aug 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Water will come in Sundar Branch Canal tomorrow, track repair work continues
गोहाना। गांव भावड़ में सुंदर ब्रांच नहर की पटरी की मरम्मत करने काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार तक पटरी की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा और बुधवार को नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। वहीं नहर की पटरी के टूटने की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है जो जांच में जुटी हुई है। टीम में दो अधीक्षक अभियंता व एक कार्यकारी अभियंता शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


गांव भावड़ के पास सुबह 11 बजे सुंदर नहर की पटरी टूट गई। जिससे नहर के पानी का बहाव खेतों की तरफ हो गया और करीब 500 एकड़ में पानी भरा हुआ है। वहीं खेतों में बने दर्जनभर कमरे भी पानी में डूब गए थे। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अंटा हेड से पानी बंद करवाया गया। देर रात तक सुंदर नहर का पानी बंद हो पाया था। खेतों में खड़े पानी की वजह से किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। वहीं किसानों के मुआवजे की भी मांग की है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी पटरी तोड़ने का शक भी किसानों पर ही जता रहे हैं। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन



वर्जन

गांव भावड़ में सुंदर नहर पटरी की मरम्मत का काम किया जा रहा है। मंगलवार तक काम पूरा कर लिया जाएगा और बुधवार को नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। पटरी के टूटने की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed