{"_id":"6659116af866142137066275","slug":"water-supply-stopped-in-100-houses-for-three-days-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118953-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन दिन से 100 घरों में जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन दिन से 100 घरों में जलापूर्ति ठप
Fri, 31 May 2024 05:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20. सोनीपत के देवनगर में पानी की आपूर्ति न होने के चलते रोष व्यक्त करती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। देव नगर में तीन दिन से पानी की आपूर्ति न होने पर वीरवार को महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ रोष जताया। उनका आरोप था कि अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रहीं है। अनदेखी के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके चलते करीब 100 घरों में पानी का संकट गहराया है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
रेखा, पूनम, रामरति, राजपति, प्रीति, किरण, रीना, पिंकी ने बताया कि भीषण गर्मी में तीन दिन से 100 घरों में एक बूंद पानी तक नहीं आ रहा। गर्मी में पानी की खपत ज्यादा होने के कारण घरों में पानी खत्म हो चुका है। अधिकारियों को बार-बार कहने के बावजूद उनकी घरों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जब नगर निगम की ओर से कॉलोनी में पानी की आपूर्ति की जाती है तो 100 से ज्यादा ऐसे घर रह जाते हैं, जो कॉलोनी में गली के अंतिम छोर पर बने हुए हैं।
अंतिम छोर पर एक बाल्टी पानी की आपूर्ति नहीं होती। इसकी वजह से गर्मी में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों को बार-बार कहने के बावजूद पानी के टैंकर भी नहीं भेजे जा रहे हैं। ऐसे में आसपास दूसरी गलियाें में जाकर पानी लाना पड़ रहा है। प्रवीन उर्फ पिंकी ने नगर निगम से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही कॉलोनी में गहराए पेयजल संकट का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
वर्जन
बिजली के अघोषित कट लगने की वजह से पश्चिमी क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति कम हो रही है। कॉलोनियों की जिन गलियों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा। वहां पर चार टैंकरों से पानी आपूर्ति की जा रही है। शु्क्रवार से चार और टैंकर बढ़ाए जाएंगे। इसके बाद लोगों को पानी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा।-नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, नगर निगम सोनीपत