फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water filled in the office of Electricity Corporation Sub Division due to sewer overflow

सीवर ओवरफ्लो से बिजली निगम सब डिविजन के कार्यालय में भरा पानी

Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the office of Electricity Corporation Sub Division due to sewer overflow
बिजली निगम के सिटी सब डिविजन कार्यालय में भरे दूषित पानी से गुजरते उपभोक्ता। संवाद - फोटो : Sonipat
बरोदा रोड पर मंगलवार सुबह सीवर ओवरफ्लो होने से बिजली निगम के सिटी सब डिविजन कार्यालय परिसर में दूषित पानी भर गया। इससे निगम कार्यालय में आने वाले उपभोक्ताओं सहित अधिकारी-कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपभोक्ता सुनीता, पूनम, सीमा, संदीप, राजू आदि ने बताया कि मंगलवार को बरोदा रोड स्थित बिजली निगम के सिटी सब डिविजन के कार्यालय में पहुंचे तो सीवर ओवरफ्लो होने के कारण कार्यालय में दूषित पानी भरा था। इस कारण वहां कर्मचारियों को आवागमन करने के लिए ईंटें रखनी पड़ीं। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। कर्मचारियों के अनुसार यह दुर्दशा करीब एक महीने से हो रही है। बार-बार सीवर ओवरफ्लो होने से दूषित पानी कार्यालय में भर रहा है, जिससे दुर्गंध आती है। इसके साथ ही बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। कर्मचारियों के साथ ही उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सीवरों की सफाई करने की मांग की। निगम के कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि सीवरों की सफाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, ताकि जल्द इसका समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed