फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water filled again near Kanthi Mata temple

Sonipat News: कंठी माता मंदिर के पास फिर भरा पानी

Thu, 13 Jun 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Water filled again near Kanthi Mata temple
गन्नौर। गढ़ी केसरी में नगर पालिका की अनदेखी के चलते कंठी माता मंदिर के पास सड़क पर फिर से नाले का दूषित पानी भर गया। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ रोष जताते हुए एसडीएम से गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

चंद्रभान कौशिक, प्रदीप कौशिक, भगवत दयाल कौशिक, मुकेश शर्मा, संदीप व रमेश ने बताया कि कंठी माता मंदिर के पास नाले का दूषित पानी बार-बार सड़क पर भर रहा है। नगर पालिका ने नाले की दीवार भी पक्की करवा दी, लेकिन फिर भी पानी ओवरफ्लो हो रहा है। नाले की सफाई सही तरीके से नहीं होने से समस्या बार-बार हो रही है। उन्होंने बताया कि समस्या बारे कई बार नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। दूषित पानी के भरने से बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। साथ लगते घरों में बच्चों के साथ बड़े भी बीमार रहने लगे हैं। गांव के लोग कंठी माता पार्क में कार्यक्रम का आयोजन करते रहते हैं। इसमें आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने एसडीएम से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed