फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water crisis has been raging in sectors and societies for four days

Sonipat News: चार दिन से सेक्टरों और सोसाइटियों में गंहराया पानी का संकट

Sun, 08 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water crisis has been raging in sectors and societies for four days
फोटो 25: सोनीपत के सेक्टर-7 ​स्थित देवीलाल पार्क में लीकेज हुई पाइपलाइन की मरम्मत कार्य को देखन - फोटो : संवाद
सोनीपत। देवीलाल पार्क में रेनीवाल की लाइन लीक होने के कारण चार दिन से सेक्टरों और सोसाइटियों में पानी का संकट गहराया हुआ है। लोगों ने समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से सेक्टर-15 में सुबह के समय और सेक्टर-14 में शाम के समय पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसकी वजह से सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है। वहीं, सेक्टर-12 व 13 में भूमिगत ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही है। मेहंदीपुर व बख्तावर पुर रेनीवाल से हुडा के सेक्टरों व निजी सोसाइटियों में पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

देवीलाल पार्क में चार दिन से लाइन लीक हो गई थी। शुक्रवार को ज्यादा पानी निकलने लगा तो हुडा के अधिकारी हरकत में आए। बुलडोजर की सहायता से जब खुदाई की गई तो लीकेज बड़ा मिला। देवीलाल पार्क में कर्मचारी शुक्रवार को भी लाइन ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेक्टरों में पानी की आपूर्ति कम होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सेक्टरों में भूमिगत ट्यूबवेल से पानी आपूर्ति की जा रही है। जिससे सेक्टरवासी की परेशानी बढ़ती देखकर मेयर राजीव जैन ने देवीलाल पार्क का निरीक्षण किया और हुडा कर्मियों को जल्द ही पानी की लाइन ठीक करने के निर्देश दिए।

हुडा कर्मियों ने बताया कि एयर वॉल्व लीक होने से प्रेशर बढ़ गया था और वॉल्व टेढ़ी हो गई थी। आसपास पानी इतना ज्यादा भर गया था कि मरम्मत करने में परेशानी आ रही थी। रात तक पानी की लाइन ठीक करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed