फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waste to Wonder Park will be built based on the seven wonders of the world.

Sonipat News: दुनिया के सात अजूबों पर आधारित बनेगा वेस्ट टू वंडर पार्क

Mon, 01 Dec 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Waste to Wonder Park will be built based on the seven wonders of the world.
फोटो: 04: सोनीपत के सेक्टर-04 में एसएमडीए की ओर से कराया जाएगा वेस्ट टू वंडर पार्क। संवाद
सोनीपत। दुनिया के सात अजूबे देखने का सपना संजाेए लोगों को अब सोनीपत से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। सेक्टर-4 में 14 एकड़ में सात अजूबों की थीम पर आधारित वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-4 खेल स्टेडियम के नजदीक 10 करोड़ रुपये से थीम पार्क बनाया जाएगा। प्रस्तावित इस पार्क को बच्चाें व स्थानीय लोगों की सुविधाओं को ध्यान डिजाइन किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र से रोजाना 200 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़ा में खराब प्लास्टिक भी होता है। शहर के लोगों को आकर्षित करने के लिए एसएमडीए थीम पार्क का निर्माण करने जा रहा है।
विज्ञापन

इसे सेवन वंडर पार्क नाम दिया गया है, जिसमें दुनिया के सात अजूबों के प्रतिरूप स्थापित किए जाएंगे। यह परियोजना सोनीपत को पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई जाएगी। इस पार्क में कबाड़ से दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थीम पार्क में ताजमहल, एफिल टॉवर, पीसा की मीनार, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, क्राइस्ट द रिडीमर, कोलोसियम और चीन की दीवार बनाई जाएगी। इन संरचनाओं को ऑटोमोबाइल स्क्रैप, पुरानी लोहे की चादरें और बेकार पाइप्स से तैयार किया जाएगा। वेस्ट टू वंडर पार्क का उद्देश्य न केवल मनोरंजन प्रदान करना है बल्कि शिक्षा और पर्यटन को भी बढ़ावा देना है।
थीम पार्क को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए समान रूप से आकर्षण का केंद्र बने। पार्क में हरियाली, वॉकिंग ट्रैक, बैठने की उत्तम व्यवस्था और रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी।

वेस्ट सामान से होगा पार्क का निर्माण

एसएमडीए के अनुसार घरों में खराब हो चुके सामानों का प्रयोग करके पार्क में रखी जाने वाली चीजों का निर्माण किया जाएगा। सात अजूबों के निर्माण में भी वेस्ट का प्रयोग किया जाएगा। पार्क में लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की जाएगी। वहीं फूड जोन और म्यूजियम भी बनाया जाएगा। इस पार्क के जरिए लोगों को प्रकृति से जोड़ने का काम किया जाएगा।

औद्योगिक और अन्य प्रकार के कचरे से बनेगी कलाकृतियां
वेस्ट टू वंडर पार्क में सात महाद्वीपों को इंगित करने वाली कलाकृतियां होंगी। इनमें भारत के भी सभी राज्यों को इंगित करने वाली कलाकृतियों को बनाया जाएगा। कचरे की समस्या को प्रदर्शित करने के लिए एसएमडीए इस पार्क को बना रहा है। यहां औद्योगिक और अन्य प्रकार के कचरे से यह कलाकृतियां बनाई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को सीख मिलेगी कि वेस्ट से भी वह कितनी बेहतर चीजें बना सकते हैं। इससे कचरे की समस्या का निदान होगा। साथ ही पर्यटन भी बढ़ेगा।



सोनीपत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के सात अजूबों पर आधारित वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एसएमडीए की ओर से प्रस्ताव किया जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सेक्टर-4 के पास 14 एकड़ में इस पार्क का निर्माण किया जाएगा।
- यजेश मोहन मेहरा, मुख्य अभियंता, एसएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed