फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Was taking care of sick wife in hospital, Rs 2.75 lakh stolen from home

Sonipat News: बीमार पत्नी की अस्पताल में कर रहे थे देखभाल, घर से 2.75 लाख रुपये चोरी

Wed, 07 Feb 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Was taking care of sick wife in hospital, Rs 2.75 lakh stolen from home
सोनीपत। सेक्टर-23 स्थित एक घर से चोर 2.75 लाख रुपये की चोरी कर ले गए। पीड़ित बेटे के साथ अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी की देखभाल में लगे थे। घर वापस आए तो चोरी का पता लगा। उनकी पत्नी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सेक्टर-23 निवासी रिछपाल खोखर ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी स्नेहलता को पक्षाघात (पैरालिसिस) हो गया है। 26 दिसंबर से निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। वह अपने बेटे आशीष के साथ निजी अस्पताल में उनकी देखभाल के लिए गए थे। वह घर के दरवाजे व अलमारी को ताला लगाना भूल गए थे। चोर उनके घर की अलमारी में रखे 2.75 लाख रुपये चोरी कर ले गया। जब वह घर लौटे तो चोरी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed