{"_id":"66b5032463dfbd9c8a0e6a2c","slug":"was-selling-heroin-on-barwasni-canal-bridge-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122684-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बड़वासनी नहर पुल पर बेच रहा था हेरोइन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बड़वासनी नहर पुल पर बेच रहा था हेरोइन, गिरफ्तार
Thu, 08 Aug 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 6.88 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बड़वासनी निवासी सचिन के रूप में हुई। वह बड़वासनी के पास पश्चिमी यमुना नहर के पुलिस ने हेराेइन बेच रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
7 अगस्त को क्राइम यूनिट कुंडली में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक सुनील अपनी टीम के साथ गांव महलाना में गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिला कि गांव बड़वासनी निवासी सचिन नहर के पुलिस पर हेरोइन बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान बड़वासनी निवासी सचिन के रूप में दी। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।