फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wardnama 22: Sewer overflow in Indian Colony and incomplete work of laying sewer line in Pragati Nagar

वार्डनामा 22 : इंडियन कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो और प्रगति नगर में सीवर लाइन दबाने का काम अधूरा

Sat, 09 May 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Wardnama 22: Sewer overflow in Indian Colony and incomplete work of laying sewer line in Pragati Nagar
फोटो : सोनीपत की इंडियन कॉलाेनी की एक गली में भरा सीवर का पानी। संवाद
सोनीपत। नए वार्ड 22 में रहने वाले लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। इंडियन कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो है तो प्रगति नगर में सीवर लाइन दबाने का काम अधूरा है। सड़क जगह-जगह खोदकर अधर में छोड़ी गई है। नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा वार्ड में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नया वार्ड नंबर 22 पहले वार्ड 19 के अंतर्गत आता था। इंडियन कॉलाेनी में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोग काफी समय से परेशान है। वहीं, प्रगति नगर एक्सटेंशन में सीवर लाइन डालने का काम छह माह से अधर में लटका पड़ा है। शास्त्री कॉलोनी एक्सटेंशन में सीवर व पेयजल लाइन का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

0
लोग लंबे समय से विकास कराने की मांग कर रहे हैं। वार्ड में विकास कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इंडियन कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बन रही है। लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो पाई है। वार्ड में नालों की सफाई नहीं हो पाती। पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया।-हरपाल दहिया, वार्डवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

0

प्रगति नगर में सीवर लाइन का काम अधर में लटका हुआ है। काम अधूरा पड़े हुए छह माह से ज्यादा समय बीतने को है। इसके कारण गोहाना बाइपास से जटवाड़ा की ओर जाने के लिए रास्ता ही नहीं बचा है।-रामफूल नैन, वार्डवासी
0

कुछ गलियों का निर्माण अभी होना है। बारिश के दिनों में गलियों में जलभराव हो जाता है। कई दिन से गलियों स पानी की निकासी नहीं हाे पाती। नगर निगम के अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी है।-अतर सिंह, वार्डवासी

0

वार्ड के विकास के कोई कसर नहीं छोड़ी। अधूरे कार्यों को जल्द सिरे चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्य पूरे होने के बाद लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।-बिजेंद्र मलिक, निवर्तमान पार्षद, पुराना वार्ड नंबर 19

फोटो : सोनीपत की इंडियन कॉलाेनी की एक गली में भरा सीवर का पानी। संवाद

फोटो : सोनीपत की इंडियन कॉलाेनी की एक गली में भरा सीवर का पानी। संवाद

फोटो : सोनीपत की इंडियन कॉलाेनी की एक गली में भरा सीवर का पानी। संवाद

फोटो : सोनीपत की इंडियन कॉलाेनी की एक गली में भरा सीवर का पानी। संवाद

फोटो : सोनीपत की इंडियन कॉलाेनी की एक गली में भरा सीवर का पानी। संवाद

फोटो : सोनीपत की इंडियन कॉलाेनी की एक गली में भरा सीवर का पानी। संवाद

फोटो : सोनीपत की इंडियन कॉलाेनी की एक गली में भरा सीवर का पानी। संवाद

फोटो : सोनीपत की इंडियन कॉलाेनी की एक गली में भरा सीवर का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed