फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ward 13 team reached the final of T-20 cricket competition

Sonipat News: टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची वार्ड 13 की टीम

Mon, 25 Mar 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ward 13 team reached the final of T-20 cricket competition
खरखौदा। प्रयास संगठन की तरफ से रोहतक रोड पर करवाई जा रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान रविवार को सुपर-3 के मुकाबले में वार्ड 12 और वार्ड 13 की टीम आमने-सामने रही। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में वार्ड 12 की टीम वार्ड 13 से हार गई। दोबारा मुकाबले में वापसी करने के लिए टीम को अब उसे वार्ड 4 से भिड़ना होगा। वार्ड 13 ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी की और बल्लेबाॅजी करते हुए वार्ड 12 की टीम ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 94 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए वार्ड 13 की टीम ने 6 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन ऑफ दी मैच का खिताब नितेश को मिला। इसने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट झटके। आयोजक नवीन दहिया ने बताया कि वार्ड 13 फाइनल में पहुंच गई है। वार्ड 12 व वार्ड 4 के बीच होने वाले मुकाबले में जो टीम जीतेगी वो फाइनल में वार्ड 13 के साथ भिड़ेगी। उसी मैच में विजेता और उप-विजेता का फैसला होगा। इस दौरान अमित सैनी, संजू, नवीन पंवार, नरेंद्र पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed