फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   War against drugs.. 117 kg ganja consignment came from Odisha, main accused arrested

Sonipat News: युद्ध नशे के विरुद्ध .. ओडिशा से आई थी 117 किलो गांजा की खेप, मुख्य आरोपी दबोचा

Wed, 29 Jan 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
War against drugs.. 117 kg ganja consignment came from Odisha, main accused arrested
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने मादक पदार्थ की बड़ी खेप की आपूर्ति करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव गोपालपुर का रहने वाला धर्म है। इससे पहले स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सेक्टर-7 की टीम ने रोहणा फ्लाईओवर के पास से 117 किलो गांजा सहित गांव रोहणा निवासी राकेश को पकड़ा था।
विज्ञापन


स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम में शामिल एसआई कृष्ण व उनकी टीम ने गांव रोहणा निवासी राकेश उर्फ जेलदार को 117 किलो गांजा सहित पकड़ा था। उसे रिमांड पर लिया गया था। आरोपी ने बताया कि गांजा की खेप को धर्म लेकर आया था। वह उसे गाड़ी देकर गया था और पकड़ा गया। अब क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने धर्म को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया है कि वह खेप को ओडिशा से लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपी को नौ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed