फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wakf Amendment Bill will protect the rights of Muslim women

Sonipat News: वक्फ संशोधन बिल से मुस्लिम महिलाओं के अधिकार होंगे सुरक्षित

Fri, 04 Apr 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Wakf Amendment Bill will protect the rights of Muslim women
सोनीपत। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से जरूरतमंद मुसलमानों और मुस्लिम महिलाओं को लाभ होगा, क्योंकि इस बिल में परिवार के लिए मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित किया गया है, ताकि उन्हें विरासत से वंचित न किया जा सके। सहकारिता मंत्री शुक्रवार को लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां पहले कुछ सीमित लोग ही वक्फ बोर्ड की संपत्ति का लाभ उठा रहे थे, वहीं अब संशोधन के बाद उन सीमित लोगों के भ्रष्टाचार का अंत होगा और जरूरतमंद मुसलमानों को भी इसका लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के कामकाज में सुधार व पारदर्शिता लाने के साथ उसमें तकनीक आधारित प्रबंधन करना है, ताकि इसका लाभ जरूरतमंद मुसलमानों व मुस्लिम महिलाओं को मिल सके। इस बिल से वक्फ बोर्ड में मुस्लिम महिलाओं को भी हिस्सेदारी मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed