फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waiting for allotment for 3 months for reconstruction of 9 roads

Sonipat News: 9 सड़काें के पुनर्निर्माण के लिए 3 माह से अलाॅटमेंट का इंतजार

Fri, 29 Nov 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Waiting for allotment for 3 months for reconstruction of 9 roads
फोटो 03- सोनीपत के खरखौदा में खस्ताहाल नकलोई-बिधलान रोड। संवाद
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग को खरखौदा की दस सड़कों में से नौ पर पुनर्निर्माण के लिए करीब तीन माह से अलाॅटमेंट का इंतजार करना पड़ रहा है। अगस्त में मुख्यालय को पत्र लिखने के बाद विभाग को अब तक अलाॅटमेंट नहीं मिली है। हलका खरखौदा में विधायक कोटे के तहत दूसरे चरण में 13.79 करोड़ रुपये से दस सड़कों के सुधार का कार्य किया जाना है। हालांकि विभाग को दस में से एक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए अलॉटमेंट मिल चुकी है। विभाग जल्द गोहाना-सिसाना रोड पर निर्माण कार्य शुरू कर सकता है। फिलहाल ग्रैप-4 के नियमों की पालना निर्माण कार्य के शुरू होने में रुकावट बनी है। लोक निर्माण विभाग ने हलके की दस सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए अगस्त में मुख्यालय को अलॉटमेंट लेटर लिखा था। मुख्यालय की ओर से अब तक नौ सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए अलाॅटमेंट जारी नहीं की है, जबकि गोहाना-सिसाना रोड के पुनर्निर्माण के लिए अलॉटमेंट मिल चुकी है। इस पर विभाग की ओर से जल्द काम शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। गोहाना-सिसाना रोड पर 28.60 किलोमीटर तक पुनर्निर्माण होगा। वहीं विभाग की ओर से सभी सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब कार्य को शुरू करने के लिए केवल मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन


सड़काें पर गड्ढों से ग्रामीण व वाहन चालक परेशान
ग्रामीणों का कहना है कि खरखौदा में ज्यादातर सड़कों पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों के चलते हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। सड़कों के सुधार के लिए ग्रामीण कई बार अधिकारियों को शिकायत कर समाधान की गुहार लगा चुके हैं। वहीं अधिकारी अलॉटमेंट लेटर मिलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सड़कों पर पुनर्निर्माण व मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करवाया जा सके।
विज्ञापन


खरखौदा सहित 20 गांवों के लोगों को मिलेगा सुगम आवागमन
विभाग की ओर से दस सड़कों की मरम्मत के बाद खरखौदा सहित करीब 20 गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो सकता था। इनमें गांव फरमाना, हसनगढ़, नकलोई, बिधलान, सलीमसर माजरा, सिसाना, रिढ़ाऊ, फरमाना माजरा, भैंसवाल, गोरड़, पाई किड़ोली, सिलाना, मौजमनगर, छिनौली, मटिंडू, मोरखेड़ी, झरोठी, सिसाना व गढ़ी सिसाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों की रूकी है अलॉटमेंट
सड़क का नाम लंबाई (किलोमीटर)

खरखौदा-मटिंडू-मोरखेड़ी रोड 13.45
सिसाना-हसनगढ़ रोड 8.80
खुर्मपुर से सोहटी वाया पाई किड़ौली 6.95

निजामपुर रोड 1.45

गांव झरोठी रोड 1.85
नकलोई से बिधलान-सलीमसर माजरा रोड 1.82

सोहटी-कुतबगढ़ से दिल्ली बॉर्डर रोड 0.54
नाहरा वाल्मीकि चौपाल से हलालपुर 0.76

गढ़ी सिसाना से सिसाना समचाना रोड 2.10

विभाग ने खरखौदा की दस सड़कों पर पुनर्निमाण व मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुख्यालय को अलॉटमेंट लेटर के लिए लिखा गया है। एक सड़क की अलॉटमेंट मिल चुकी है, जिस पर जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अन्य नौ सड़काें पर अलॉटमेंट मिलने तक कार्य शुरू नहीं करवाया जा सकता।

- अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed