फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Voting on the 11th; results to be declared the same evening.

Sonipat News: 11 को मतदान, शाम को ही आएगा परिणाम

Tue, 08 Sep 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Voting on the 11th; results to be declared the same evening.
फोटो :: सोनीपत बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर बैठक करते मुख्य चुनाव अधिकारी व अन्य। स्रोत बार एसोसि
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 11 सितंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 1 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू होगी और सभी पदों के परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। यह फैसला सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह अत्री की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

मतदान के लिए मूल पहचान पत्र अनिवार्य होगा। बार काउंसिल आईडी कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक दस्तावेज दिखाने पर ही मतदान की अनुमति मिलेगी। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में अब बदलाव नहीं
चुनाव समिति ने स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने का अधिकार अब समिति के पास नहीं होगा। बार काउंसिल की ओर से जारी आदेश ही अंतिम माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह अत्री ने कहा कि 7 सितंबर को पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई बैठक में लिए गए फैसले ही मान्य होंगे। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य व सहायक चुनाव अधिकारी के साथ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
चुनाव मैदान में प्रत्याशी
प्रधान:कुसुम खत्री दहिया, मोहिंद्र सैनी, वीरेंद्र त्यागी
महासचिव: अनुराग खत्री, निशांत दहिया, रविंदर कुमार शर्मा
खजांची: अंकित वत्स, मनीष, साहिल राणा, समुंदर दहिया, योगेश
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट: अमित कुमार मलिक, सचिन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed