फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Voters should empower their rights by using the app.

Sonipat News: एप का इस्तेमाल कर अपने अधिकारों को सशक्त करें मतदाता

Mon, 01 Apr 2024 07:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Apr 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Voters should empower their rights by using the app.
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में नागरिकों के अधिकारों को सशक्त करने के लिए चुनाव आयोग ने छह मोबाइल एप लांच किए हैं। इनके माध्यम से महज एक क्लिक पर वोट बनवाने, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने, उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देखने सहित कई कार्य किए जा सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप लांच किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया सबसे अहम होती है। निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया में नागरिकों की पूर्ण सहभागिता जरूरी है। वोट बनवाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप काफी कारगर है। जिसके जरिये 18 वर्ष पूरी कर चुके युवा घर बैठे वोट के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने संपूर्ण चुनावी गतिविधियों के लिए कई एप बनाए हैं, जिनमें से पांच एप मतदाताओं व नागरिकों के लिए हैं। चुनाव में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने तकनीकी युग में मतदाता फ्रेंडली कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


सी-विजिल एप
सी विजिल एप की मदद से नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इसमें फोटो, वीडियो व ऑडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करने की सुविधा है। शिकायत मिलने के 100 मिनट के अंदर निस्तारण किया जाता है। निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण एप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवाईसी एप से देखें उम्मीदवार का नामांकन

नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) एप के जरिए नागरिक उम्मीदवार के बारे में तमाम जानकारियां प्राप्त कर सकता है। इस एप में उम्मीदवार की ओर से निर्वाचन अधिकारी को दिए गए नामांकन पत्र को अपलोड किया जाता है, जिसे कोई भी आम नागरिक अपने मोबाइल पर देख सकता है। इस एप के जरिए उम्मीदवार के आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति और शिक्षा व अन्य जानकारी हासिल की जा सकती हैं।

दिव्यांगों के लिए सक्षम एप
सक्षम एप विशेष नागरिकों की सुविधा के लिए है। इसके माध्यम से दिव्यांग पंजीकरण और संशोधन कर सकते हैं। इसके तहत व्हीलचेयर के लिए आवेदन, मतदाता सूची में नाम खोजने और बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सुविधा एप

इस एप के माध्यम से प्रत्याशी चुनावी गतिविधियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन नामांकन की सुविधा प्रदान की गई है। एप पर लॉगिन करने के बाद प्रत्याशी शपथ पत्र, प्रस्तावक की सूचना और नामांकन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सुविधा कैंडिडेट एप उम्मीदवारों को उनके नामांकन और चुनाव प्रचार से संबंधित चाही गई अनुमति की स्थिति की जांच करने की सुविधा देता है।

वोटर टर्नआउट से देखें मतदान फीसदी
इस एप के माध्यम से आमजन मतदान दिवस के दिन मतदान प्रतिशत देख सकते हैं। आयोग ने इस बार 75 फीसदी से अधिक मतदान करने का लक्ष्य रखकर स्वीप गतिविधियों के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


वोटर हेल्पलाइन एप
इस ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोडऩे, नाम पता संशोधन करने, नाम हटाने, वोटर आईडी को आधार से लिंक करने, मतदाता सूची में नाम खोजने, मतदान केंद्र विवरण, ई-एपिक कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। इससे व्यक्ति अपनी वोटर आईडी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed