{"_id":"6a26ca1ce08b70677206bd9d","slug":"voter-revision-work-should-be-done-in-a-non-discriminatory-manner-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155163-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भेदभाव रहित तरीके से करें मतदाता पुनरीक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भेदभाव रहित तरीके से करें मतदाता पुनरीक्षण कार्य
Tue, 09 Jun 2026 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर उपमंडलीय परिसर में बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चुनाव आयोग हरियाणा के निर्देशानुसार किया गया।
तहसीलदार ललिता ने कहा कि सभी बीएलओ और सुपरवाइजर बिना किसी भेदभाव, पक्षपात और बाहरी हस्तक्षेप के निष्पक्षता एवं ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण व आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।
इस कार्य में राजनीतिक दलों की तरफ नियुक्त बूथ लेवल एजेंट भी सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि सहायता के लिए उपमंडलीय परिसर के कक्ष संख्या-19 में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को होगा, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इस अवसर पर चुनाव कानूनगो पूजा, सचिव शिव कुमार, अतर सिंह, पवन कुमार, कुलदीप मौजूद रहे।