{"_id":"67addf10a17c845cbf08de8a","slug":"volunteers-took-out-a-rally-and-made-people-aware-about-cleanliness-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132228-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर सफाई के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर सफाई के प्रति जागरूक किया
Thu, 13 Feb 2025 05:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के गांव बाघडू में एनएसएस शिविर के दौरान मौजूद छोटूराम आर्य महाविद्यालय के स्वयं
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से गांव बाघडू में एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों व चौपाल में सफाई अभियान चलाया और लोगों को नशे व सफाई के प्रति जागरूक करते हुए रैली निकाली।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऊषा दहिया ने शिविर की अध्यक्षता की। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों व चौपाल में सफाई अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने रैली निकाल युवाओं व ग्रामीणों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में बताया। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नशा मुक्ति अभियान, यातायात नियमों का पालन करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, जन-जन का यही संदेश-नशा मुक्त हो भारत देश के नारे लगाते हुए ग्रामीणों को संदेश दिया।