{"_id":"69b553faf344788c2f0e8803","slug":"volunteers-took-an-oath-to-keep-the-canals-clean-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150874-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वयंसेविकाओं ने ली नहरों को स्वच्छ रखने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वयंसेविकाओं ने ली नहरों को स्वच्छ रखने की शपथ
विज्ञापन
एनएसएस शिविर के दौरान नहरों को स्वच्छ रखने की शपथ लेती स्वयंसेविकाएं। स्रोत : संस्था
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की ओर से गांव महलाना में लगाए गए एनएसएस शिविर के चौथे दिन शनिवार को जाट कॉलेज रोहतक के प्रोफेसर डॉ. जसमेर सिंह ने सुनो नहरों की पुकार मिशन पर 106 स्वयंसेविकाओं को नहरों की सफाई रखने व आस्था को अंधविश्वास न बनाने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने भी नहरों को स्वच्छ रखने की शपथ ली। इसके अलावा रक्तदान व एनीमिया, पौधरोपण, सामाजिक संस्कार और बढ़ती कुरीतियों एवं नशामुक्ति के बारे में भी स्वयंसेविकाओं को जागरूक किया। शाम के सत्र में स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
शिविर की संयोजिका प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. दिव्याश्री और डॉ. आशा रानी रहीं। इस दौरान अजय हुड्डा, साहिब सिंह धामड़, ईश्वर सिंह दलाल, धावक रणवीर मलिक, साइकिलिस्ट मुकेश नानकवाल आदि ने स्वयंसेविकाओं को जागरूक किया।