फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Voice raised regarding salary discrepancy and promotion

Sonipat News: वेतन विसंगति व पदोन्नत को लेकर उठी आवाज

Wed, 14 Feb 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Voice raised regarding salary discrepancy and promotion
सोनीपत के सेक्टर-15 में विधायक सुरेंद्र पंवार को ज्ञापन सौंपते ऑल हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार को सेक्टर-15 स्थित निवास स्थान पर ऑल हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उच्चतर शिक्षा निदेशालय की घोर उदासीन और नकारात्मक कार्य प्रणाली के समाधान करने की मांग की। विधायक ने सभी प्राध्यापकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को विधानसभा के बजट सत्र में उठाया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र पंवार को बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय में वेतन, पदोन्नति जैसे समयबद्ध रुटीन के कामों का ढेर लगा हुआ है। लंबित कामों के कारण नए काम भी नहीं हो रहे हैं। सलाह के नाम पर एक विभाग से दूसरे विभाग में फाइल भेजकर सुध नहीं ली जाती। कार्य समय अनुसार विभाग में होने चाहिए। उनको कई-कई साल तक लटकाया हुआ है। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के एकेडमिक पे लेवल 11 और 12 प्रदान करने में साक्षात्कार का अनावश्यक प्रावधान न जोड़ा जाए। साक्षात्कार जोड़ना खुद सरकार के नोटिफिकेशन व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों का उल्लंघन होगा। बताया कि उनके पहले दोनों स्केल सीनियर व सलेक्शन और एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद पर सीएएस प्रमोशन वर्ष में दो बार निश्चित रूप से की जाए, जिसे भविष्य में नियमित देय स्केल में अकारण देरी न हो। इस दौरान प्रोफेसर ज्योति दहिया, डॉ. संदीप, मनोज कुमार, संदीप दहिया, नवीन, कमला, प्रदीप बूरा, अंकित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed