फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vocal for local is the basis of the country's strength: Dr. Arvind Sharma

वोकल फाॅर लोकल देश की मजबूती का आधार : डॉ. अरविंद शर्मा

Mon, 01 Dec 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Vocal for local is the basis of the country's strength: Dr. Arvind Sharma
फोटो 07: सोनीपत के गोहाना ​​​स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनते कैबिन
गोहाना। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश को समृद्धता एवं विकसित श्रेणी में ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अभियान को गति दी है। मेक इन इंडिया के साथ वोकल फाॅर लोकल को हमें मिलकर अपनाना है इससे देश को मजबूती मिल सकेगी।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री रविवार को सेक्टर-सात स्थित आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 128वां संस्करण सुन रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल जन जुड़ाव का ही माध्यम ही नहीं है, अपितु यह अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे लोगों की कहानियां जन-जन तक पहुंचाते हुए प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर जनता का आह्वान और आमजन द्वारा लक्ष्य के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक बेहतरीन माध्यम यह कार्यक्रम बना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वदेशी अभियान को निरंतर अपनी दिनचर्या में लाने के लिए मिलकर प्रयास करना है तभी हम स्थानीय दुकानदारों व आम आदमी को सशक्त बना पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed