फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Visited schools and invited for Pension Sankalp Maharally.

Sonipat News: विद्यालयों का दौरा कर दिया पेंशन संकल्प महारैली का निमंत्रण

Tue, 06 Feb 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Visited schools and invited for Pension Sankalp Maharally.
गन्नाैर में संपर्क अभियान के दौरान स्कूल में अध्यापकों को रैली में पहुंचने के लिए आमंत्रित करते
गन्नौर। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान सदस्यों ने कर्मचारियों व अध्यापकों को 11 फरवरी को जींद में होने वाली पेंशन संकल्प महारैली में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


संपर्क अभियान के दौरान प्रदेश मुख्य सलाहकार प्रमोद ईष्टकान ने कहा कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने प्रस्तावित पेंशन संकल्प महारैली ऐतिहासिक होगी। महारैली में पेंशन विहीन कर्मचारी व अधिकारी अपने परिवार सहित पहुंच रहे हैं। कहा कि चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी कर्मचारियों को पेंशन बहाली का वायदा किया था, लेकिन सरकार बनते ही उसे भूल गए। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार व सचिव महेंद्र सैनी ने कहा कि पेंशन संकल्प महारैली की तैयारी जिले में जोरशोर से चल रही है। जिले में पेंशन बहाली संघर्ष समिति के कार्यकर्ता जागरूकता अभियान में जुटे हुए हैं। गन्नौर में भी सभी विभागों, निगम, बोर्ड व विद्यालय में हमारी टीम पहुंचकर कर्मचारियों को आमंत्रित कर रही है। गन्नौर से बड़ी संख्या में कर्मचारी महारैली के लिए जींद पहुंचेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में रजनी मंजू, ज्योति, निशा, मंजू, सोनिया, उर्मिला, अनिल, राहुल, पूजा, शिल्पा, रेनू, राजसिंह, मधू, दीपक, जेश, हेमा, लोकेश, धर्मसिंह, जगपाल, संजय, दिनेश, सुदेश कुमारी, मोनिका, परमजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed