फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal took out Shaurya Yatra in the city

Sonipat News: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शहर में निकाली शौर्य यात्रा

Mon, 16 Dec 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal took out Shaurya Yatra in the city
फोटो 24- सोनीपत के गन्नौर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य शहर में शौर्य यात्रा निकालत
गन्नौर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने रविवार को शहर में शौर्य यात्रा निकाल कर हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया है। 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के नेतृत्व में रेलवे रोड पर नई अनाजमंडी में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। शौर्य यात्रा निकालकर देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए।
विज्ञापन

यात्रा से पहले विधायक देवेंद्र कादियान ने स्वामी दयानंद सरस्वती का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। गन्नौर बजरंग दल के संयोजक धर्मवीर शर्मा, मंत्री सुरेंद्र खुराना व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबरी ढांचा विध्वंस के उपलक्ष्य में हर वर्ष शौर्य प्रदर्शन यात्रा निकाली जाती है। यात्रा का शुभारंभ 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती ने किया। हरियाणा प्रांत बजरंग दल विद्यार्थी के संयोजक ललित भिवानी मुख्यातिथि रहे। स्वामी दयानंद सरस्वती ने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह बांग्लादेश सरकार को सख्त संदेश दे। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते मथुरा व काशी में मंदिर का भव्य निर्माण करवाएं, अन्यथा जिस प्रकार बाबरी ढांचे को साफ किया था, उसी प्रकार बजरंग दल मथुरा में भी कार सेवा करेगा। जिला मंत्री नरेंद्र पाल शर्मा ने हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति में न बंट कर एक हैं तो सेफ का नारा दिया। यात्रा में रोहतक विभाग मंत्री सुभाष गुप्ता, जिला सह मंत्री रवि कुमार, जिला उपाध्यक्ष तेजपाल भार्गव, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, जिला पार्षद नरेंद्र, डाॅ. निहारिका, पिंकी कौशिक, गायत्री जांगड़ा, नीतू, विनोद व रोहतास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed