फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Virendra Pahal joined BKU unity, became vice president

Sonipat News: भाकियू एकता में शामिल हुए वीरेंद्र पहल, बने उपाध्यक्ष

Sat, 23 Aug 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Virendra Pahal joined BKU unity, became vice president
फोटो :24: सोनीपत में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर शामिल किसान नेता वीरेंद्र पहल व यूनियन
सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर को बड़ी सफलता मिली है। किसान नेता वीरेंद्र पहल ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की नीतियों से प्रभावित होकर यूनियन में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से वीरेंद्र पहल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

वीरेंद्र पहल ने कहा कि वे हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में जाकर यूनियन और किसानों की लड़ाई को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने जगजीत सिंह डल्लेवाल के 132 दिनों के अनशन की सराहना की, जिससे एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे को हर किसान तक पहुंचाने में मदद मिली।
विज्ञापन

25 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में सोनीपत जिले से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। इस महापंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को हल करने और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए एकजुट होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, किसानों ने उपायुक्त महोदय से मुलाकात की और मांगपत्र सौंपकर सोहटी, निजामपुर, पहलादपुर-किढोली के रिहायशी इलाकों के पास से पावर ग्रिड की लाइन न निकालने की मांग की।

इस दौरान अभिमन्यु कोहाड़, बेदी दहिया, वीरेंद्र पहल, बिजेंद्र माहरा, राकेश धनखड़, देशपाल दहिया, रणबीर कोहाड़, अजित दहिया, रामकुंवार दहिया, प्रकाश हलालपुर, वीरेंद्र काला शामडी, राजबीर माजरा, बुधराम सिंह, इंदरजीत राणा, रामकुंवार कुंडल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed