{"_id":"579e4fd24f1c1bdc762b8fe0","slug":"viral-disease-city-health-patient-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल की चपेट में शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल की चपेट में शहर
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन के दौरान लगातार हो रही बारिश से अब बीमारियों ने पैर पसरने शुरू कर दिए हैं। जिले के कई क्षेत्रों में वायरल का प्रकोप फैला हुआ है। इस कारण नागरिक अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा भी दोगुना हो गया है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों व क्लीनिकों में भी वायरल के मरीज पहुंच रहे हैं।
सिविल अस्पताल में मरीजों का औसत आंकड़ा 400 के आसपास होता है। अब यह बढ़कर 600 के पार हो गया है। मरीजों की संख्या में कमी आने की बजाय लगातार इजाफा हो रहा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी वायरल की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बरसाती मौसम के दौरान वायरल के 200 से 250 मरीज रोजाना अस्पताल में आ रहे हैं।
डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लगी कतारें
नागरिक अस्पताल में तीन-चार डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ नजर आती हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण घंटों कतार में खड़ा होने के बावजूद कई मरीजों के उपचार नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
वायरल के लक्षण
- जुकाम, सिरदर्द, तेज बुखार, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द
वायरल से बचने के लिए ये न करें
घरों के आस पास पानी एकत्र न होने दें
बीमार व्यक्ति के नजदीक बैठकर बातें न करें।
बाहर का खाना न करें
शीतल पेय पदार्थ न पीएं
कमरों में एसी का प्रयोग न करें
वायरल के मरीजों का भारी इजाफा हो रहा है। यह बुखार 4 या 5 दिन में जाता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर सावधानी बरतनी आवश्यक है।
सुखबीर सिंह, चिकित्सा अधिकारी, सामान्य अस्पताल