{"_id":"64078a7eac0bbb4f37074684","slug":"vinesh-phogat-hints-not-participating-in-trial-sonipat-news-c-17-1-88325-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: न्याय नहीं मिला तो ट्रायल में भाग नहीं लेंगी विनेश फोगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: न्याय नहीं मिला तो ट्रायल में भाग नहीं लेंगी विनेश फोगाट
Wed, 08 Mar 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट का कहना है कि 10 व 11 मार्च को दिल्ली में एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल होने हैं। अगर ट्रायल से पहले खेल मंत्रालय ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट पर फैसला दे देती है और उसमें पहलवानों के साथ न्याय किया जाता है तो वह ट्रायल में भाग लेंगी। अगर मंत्रालय उनके साथ न्याय नहीं करता है तो वह भाग नहीं लेंगी।
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर अंतरराष्ट्रीय पहलवानों की तरफ से लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल की घोषणा हो चुकी है। अध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच में खेल मंत्रालय को निर्णय लेना है। जिसके लिए कुश्ती संघ की ओवरसाइट कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। ऐसे में देश के कई नामी पहलवान अभी भी न्याय नहीं मिलने की बात कहकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेने का निर्णय ले चुके हैं। ऐसे में वह अभी भी अपने फैसले पर कायम है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में ओलंपियन बजरंग पूनिया, रवि दहिया, दीपक पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक और सोनम मलिक समेत अन्य पहलवानों ने धरना दिया था। विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर केंद्र सरकार ने मामले की जांच के लिए मुक्केबाज एमसी मेरी कॉम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी बना दी थी।